बखिरा। क्षेत्र का तिघरा व कोपिया के मध्य स्थित तीव्र मोड़ वाहनों के लिए काफी घातक साबित हो रहा है। इस मोड़ पर अक्सर आए दिन वाहन पलटने की घटनाएं होती हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस तीव्र मोड़ पर दुर्घटना को कम करने के लिए कोई भी उपाय नहीं कर रहे हैं।
रविवार की मध्य रात्रि में अज्ञात कारणों से दो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक कार गड्ढे में चली गई, जबकि दूसरी कार सड़क किनारे एक मिट्टी के ढेर पर जाकर रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात्रि में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग घायल होकर इलाज के लिए कहीं चले गए थे। सोमवार की सुबह दोनों कार के जिम्मेदार लोगों ने आकर अपनी-अपनी कार को गड्ढे से निकालकर लेत गए। पुलिस के अनुसार तिघरा मोड़ पर वाहन पलट गया था। कोई हताहत नहीं हुआ है न ही तहरीर भी नहीं मिली है। दोनों कार को उसके मालिक लेकर चले गए। संवाद