सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार चालक ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दुधारा थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक 27 वर्षीय परमात्मा अपनी रिक्शा से गांव निवासी 40 वर्षीय आसमा खातून पत्नी गयासुद्दीन और 35 वर्षीय साजिदा खातून पत्नी कुतुबुद्दीन और 10 वर्षीय मोहम्मद अयान पुत्र कुतुबुद्दीन के साथ सेमरियावां से अपने गांव जा रहा था। तभी तिनहरी माफी मोड़ के पास अचानक तेज रफ्तार आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। संवाद