फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिंदगी संवारने गए थे परदेस...घर लौटी लाश

Fri, 05 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अफजल के घर पर सांत्वना देते लीग
विज्ञापन
लोहरौली। महाराष्ट्र के नासिक में खाई में कार गिरने से दुधारा थाना क्षेत्र के दो गांव के तीन युवकों की बुधवार को मौत हो गई थी। सूचना पर परिजन नासिक चले गए थे। देर रात तीनों युवकों का शव गांव लाया गया। इससे गांव में मातम पसर गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। रात में तीनों युवकों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नासिक जिले के खर्डी-कसारा मार्ग पर एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। कार में सवार रियाज (23) पुत्र हैसियत अली और अफजल (31) पुत्र बैतुल्लाह निवासी बरगदवा और असदुल्लाह (35) पुत्र भूलन अली निवासी गातुखोर की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक महाराष्ट्र में ट्रेलर के चालक थे।
उनकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया था। परिजन आनन फानन में नासिक के लिए रवाना हो गए।
बृहस्पतिवार की रात में तीनों युवकों का शव गांव में पहुंचा। परिजनों की चीख पुकार के बीच रात में युवकों को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल कायम है। लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें