फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी पुत्रवधू की गाडी सीज

Fri, 16 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र में कालीजगदीशपुर के निकट शुक्रवार की रात आठ बजे प्रचार कर रही पूर्व सांसद के प्रत्याशी पुत्रबधू  की गाड़ी को डीएम- एसपी ने पकड़ी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रचार गाड़ी को कब्जे में ले लिया। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार और एसपी दीपक कुमार भट्ट महुली क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।

उसी दौरान पिड़िया बेलहरा गांव में विवाद की सूचना पर मौके पर जा रहे थे। रास्ते में कालीजगदीशपुर के पास एक प्रचार वाहन दिखा तो डीएम- एसपी ने उसे रुकवा कर पूछताछ की। एसपी ने बताया कि लग्जरी गाड़ी में वार्ड नंबर 24 से जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रही ऊषा यादव की तस्वीर लगे पोस्टर,स्टीकर चस्पा था। गुरुवार की शाम को ही तीसरे चरण के लिए प्रचार- प्रसार थम गया था।
विज्ञापन


बावजूद इसके पूर्व सांसद भालचंद यादव की प्रत्याशी बहू ऊषा यादव के पक्ष में वाहन से दो लोग प्रचार करते मिले। आगे बताया कि आचार संहिता का यह उल्लघंन है। ऐसे में पकड़ी गई गाड़ी को सीज करने का निर्देश एसओ को दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें