फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत की भूमि खाली कराने का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा की जमीन पर वर्षों से कब्जा करने वालों पर नगर पंचायत का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। अब तक चार गांवों में सात बीघा जमीप कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है। शेष सरकारी भूमि की पैमाइश करके उसे चिह्नित करने का काम किया जा रहा है।
नगर पंचायत गठन के पहले से ही ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके लोग लाभ उठा रहे थे। 2022 में नगर पंचायत का गठन हुआ तो उसके चार साल तक नगर पंचायत अपनी जमीन खाली नहीं कराई। इधर करीब छह महीने से नगर पंचायत की जमीन किन-किन गांवों में है और इसका रकबा कितना है। इसकी जानकारी करके राजस्व विभाग चिह्नित करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत का कोई भी वार्ड ऐसा नहीं है जहां नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा न हो। एक तरफ राजस्व विभाग के लोग पैमाइश करके जमीन को चिह्नित कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ नगर पंचायत पुलिस विभाग के सहयोग से उसे खाली कराने में जुटा हुआ है। अब तक मलौली में तीन बीघा, मिठना सीठना में सात विश्वा, हैसरिया में आठ विश्वा समेत भन्डा आदि गांव से गरीब साथ सात बीघा जमीन से अतिक्रमण हटवा कर नगर पंचायत अपने कब्जे में ले चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें