फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान

Sat, 30 Sep 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। भारतीय जनता पार्टी का दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव का शनिवार को पौली ब्लॉक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक क्षेत्र के शिवबखरी गांव में जनसंघ के जमाने से पार्टी के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे सूर्यदेव शर्मा से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने रोसया बाज़ार, रामपुर, शनिचरा बाजार, गोबिंदगंज ,शिवापार,पारा, शनिचरा, छपरामगर्बी, चकिया बाजार आदि जगह पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर बब्बन शर्मा, मंडल अध्यक्ष भरत भुवाल, अशोक कुमार उर्फ साधु यादव, कपिल देव कन्नौजिया, महेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें