फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, 'मुझपर हमला करने वाले समाजवादी गुंडे थे- ये भी साफ हो जाएंगे'

Mon, 22 Apr 2024 03:18 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, विधायक सरवन निषाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद पत्रकार वार्ता में मारपीट की इस घटना के लिए समाजवादी पार्टी के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। डॉ संजय ने इस घटना को लेकर एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में कुछ लोग मंत्री डॉ संजय निषाद से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


डॉ. संजय निषाद ने बताया कि शादी समारोह में कुछ अराजक तत्व उनके बेटे सांसद प्रवीण निषाद और उनके बारे में कुछ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। मैंने उनको समझाने के लिए बुलाया, लेकिन मौजूद लोग भड़क गए और मेरे ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में मेरा चश्मा भी टूट गया।

मुझे चोट भी आई है। कहा, यह समाजवादी गुंडे हैं। हमारी सरकार ने बहुत से गुंडों का सफाया किया है। कुछ रह गया है। वह भी साफ हो जाएंगे। यह समाजवादी के समाप्तवादी गुंडे हैं। इनमें से पहले भी एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज है। कहा कि हमने लिखित तौर पर पुलिस को सूचना दिया है। पुलिस अपने हिसाब से कार्रवाई कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार में जंगल राज का पूरा सफ़ाया किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें