फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाईपास मुआवजा संघर्ष समिति ने पेड़ों की कटान रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में बाईपास सड़क बीएमसिटी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पेड़ काट रहे वनकर्मियों को बुधवार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाईपास सड़क मुआवजा संघर्ष समिति के लोगों ने पेड़ कटान को यह कहकर रोक दिया कि जब तक हमें मुआवजा नहीं मिलता तब तक न तो पेड़ कटेंगे और न ही सड़क का चौड़ीकरण होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी कुछ मजदूरों के साथ बीएमसिटी मार्ग मेंहदावल में पेड़ की कटान कर रहे थे। सड़क चौड़ीकरण के बीच या पेड़ आ रहे हैं। इसलिए वन विभाग इनको कटा रहा था। जब इसकी सूचना बाईपास सड़क मुआवजा संघर्ष समिति को हुई तो वह लोग सीयर बीमापार के पास पहुंच कर पेड़ कटान रोक दिए। संघर्ष समिति के अविनाश सिंह राजन ब्रह्मदेव पांडे जयचंद पांडे आदि लोगों का कहना था कि 28 वर्षों से मुआवजा हम किसानों को नहीं मिला है। बीएमसिटी मार्ग का निर्माण होने के दौरान यह हुआ था कि मुआवजा मिल जाएगा लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें