फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिषासुर का वध कर अधर्म पर धर्म की जीत का दिया संदेश

विज्ञापन
बेलहर में दुर्गा पूजा समिति के  मं पर महिषासुर वध का मंचन करते कलाकार
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र विकास खंड बेलहर कला अंतर्गत ग्राम पंचायत मठियापार में दुर्गा पूजा के अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने महिषासुर वध की लीला का मंचन किया। इस दौरान मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। लीला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिषासुर के अत्याचारों से परेशान देवताओं ने मां दुर्गा से उसकी मुक्ति के लिए प्रार्थना की थी। इसके बाद मां दुर्गा और महिषासुर के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर देवताओं और संसार को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई। महिषासुर वध की लीला के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में सत्य और धर्म की ही जीत होती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें