भाजपा कार्यालय पर मनोनित जिलाध्यक्ष नीतू सिंह का स्वागत करते लोग।
संतकबीरनगर। लंबे के इंतजार के बाद भाजपा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मेंहदावल निवासी नीतू सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया है। पार्टी कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी सौरभ मिश्र व जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने नीतू का भव्य स्वागत किया गया।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार पहली बार संत कबीर नगर जनपद के उत्तरांचल में स्थित अति प्राचीन नगर पंचायत मेंहदावल की रहने वाली भाजपा सरकार के कद्दावर नेता कल्याण सिंह सरकार में पूर्व मंत्री रहे जनसंघ के संस्थापक सदस्य की पौत्र वधू को भाजपा ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, संजीव राय,जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, मुरली मनोहर चौरसिया, धनंजय पांडेय, ब्रह्मनंद पांडेय, देवेंद्र बहादुर सिंह, सुरेश सिंह दयाराम मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, रण बहादुर सिंह, सतविंदर पाल सिंह आदि ने खुशी जताई।