सेमरियावां। दुधारा में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा खत्म कर काम के अधिकार को छीन रही है। मनरेगा में हर परिवार को न्यूनतम 100 दिन काम की कानूनी गारंटी मिलती थी। अब आपके पास कोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी। अब काम केवल सरकार की ओर से चुने गए गांवों में ही मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आपके न्यूनतम मजदूरी पाने के अधिकार को छीना जा रहा है। आपकी मजदूरी का 100 प्रतिशत भुगतान केंद्र सरकार करती थी। इसलिए राज्य सरकार बिना किसी चिंता के काम उपलब्ध कराती थी, लेकिन अब राज्य सरकारों को मजदूरी का 40 प्रतिशत हिस्सा खुद देना होगा। खर्च बचाने के लिए हो सकता है वो काम ही उपलब्ध न कराएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी, मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी, काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम वेतन 400 रुपये होना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद तव्वाब और संचालन जिला उपाध्यक्ष अहमद जमाल अंसारी ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, अहमद जमाल अंसारी, अरुण पांडेय, मोइन अंसारी, मुहम्मद परवेज अख्तर, रूआब अली अंसारी, बेचन, मोहम्मद तव्वाब, शहजाद अहमद, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद जैद, एडवोकेट मोहम्मद सालिम, बिलाल अहमद, मुहम्मद आरिफ, इश्तियाक अहमद, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
0
इन्होंने थामा कांग्रेस का दामन
सेमरियावां। मनरेगा बचाओ संग्राम में एडवोकेट मोहम्मद सालिम, बेलाल अहमद, मुहम्मद आरिफ, मोहम्मद जैद, अयान खान, शमीम अहमद, शाद खान, मोहम्मद इब्राहिम, फैजान अहमद, मोहम्मद आरिफ, मादूद अंसारी, रेहान अहमद ने जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।