फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झाड़ियां कटीं न नालियों की हुई सफाई, गंदगी में पनप रहे मच्छर

Sun, 06 Jul 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
केरमुआ नाले के पास उगी हुई झाड़ियां 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जिले में असर नहीं दिख रहा है। सड़क किनारे उगीं झाड़ियों को अब तक नहीं कटवाया गया है। कई जगहों पर नालियां चोक हैं। गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर फागिंग कराने के साथ ही क्लोरीन की गोलियों का वितरण भी अबतक नहीं हुआ है। जलभराव होने से गंदगी में मच्छर पनप रहे हैं, लोगों को जल जनित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, लेकिन छह दिन बाद भी शहर में स्वच्छता की अब भी दरकार है। कई मोहल्लों में नालियां जाम पड़ी हुई हैं। यही नहीं शहर में पेयजल की पाइप लाइन से भी अक्सर रिसाव होता रहता है, जिससे लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा। वहीं नगर पालिका प्रशासन संक्रामक बीमारियों को लेकर आंखें मूूंदे हुए हंै।
शहर के बरदिया से डीघा जाने वाले मार्ग पर बनी नालियां चोक हैं, जिससे दुर्गंध उठ रही है। बनियाबारी और केरमुआ में सड़क के किनारे झाड़िया उगी हुई हैं, इसकी कटाई अब तक नहीं हो सकी है। ऐसी ही स्थिति नवीन मंडी के पास भी है। शासन ने झाड़ियों की कटाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अबतक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें