फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग व होली में बसों में बढ़ी भीड़, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
खलीलाबाद में बस में चढ़ने के लिए परेशान यात्री। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में सहालग व होली को लेकर बसों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्राइवेट वाहनों से आवागमन के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

त्योहार व शादी के सीजन में बाहर रहने वाले लोग अपने घरों को लौटते हैं। इसके लिए पहले से ही टिकट की व्यवस्था में जुट जाते हैं। किसी के घर पर अचानक कोई मांगलिक कार्यक्रम होता है, तो उन्हें समय से टिकट नहीं मिल पाता। ऐसे में उन्हें यात्रा के लिए धक्के खाने के लिए विवश होना पड़ता है।
परिवहन निगम की बसों में इस समय काफी भीड़ चल रही है। साथ ही ट्रेनों में भी टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोग प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे हैं। यात्रा अति आवश्यक होने से मुंहमांगी रकम देकर टिकट लेने के लिए विवश हैं। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली, मुंबई व अन्य प्रांत से घर लौट रहे लोगों को उठानी पड़ रही है। ट्रेनों में टिकट न मिलने से लोग बस से यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद अस्थायी बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि होली काफी नजदीक आ गई है। इसके साथ ही शादी का सीजन भी शुरू है। इसकी वजह से बसों में वर्तमान में काफी भीड़ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें