धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर से संचालित सतहरा गांव में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर धूं-धूंकर जल गया। जिसके चलते कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नही हो सकी है।
सतहरा गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा है। सोमवार सुबह पांच बजे अचानक ट्रांसफार्मर जलने लगा। कुछ देर में ट्रांसफार्मर धूं-धूंंकर जल गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाद में उपकेंद्र से जुड़े कुछ विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को सही करने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नही मिल सकी थी। अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर का ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी। संवाद