महुली में बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह का पुतला जलाया।
- फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा के निष्कासित प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का बृहस्पतिवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे पर पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के गिरफ्तारी की मांग की।
बसपा कार्यकर्ता बसपा नेता दिवाकर राव और सत्यम के नेतृत्व में छितही स्थित अंबेडकर पार्क से बाइक जुलूस के रूप में महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने निष्कासित भाजपा नेता दयाशंकर सिंह और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बसपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेता आगामी विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी के संभावित पराजय से बौखलाकर आपत्ति जनक ब्यान देने में जुटे है।
एक दलित महिला का देश के राजनैतिक शिखर पर मजबूती से उभरना भाजपा नेताओं के गले नहीं उतर रहा है। बसपा सुप्रीमो का अपमान देश के दलित समाज का अपमान हैं। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अजय गौतम, बाकेलाल, मेवालाल, मदनलाल निषाद, सेराज उर्फ भाई जी, रहमुल्लाह, जुल्फकार अहमद, साजिद, सकिन्दर, शिवनाथ, मनोज भारतीय, इंद्रदेव, सोहन, सदानंद आदि लोग मौजूद रहे।