फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल डाल कर विवाहिता को जलाया, मेडिकल कॉलेज में मौत

Tue, 24 Oct 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के भरपुरवा में विवाहिता को पेट्रोल डाल कर ससुरालियों ने जिंदा जला दिया। परिजन उसे पहले जिला अस्पताल ले गए। वहां से रेफर होने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। रविवार रात उपचार के दौरान विवाहिता की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने जला कर मार डाला। विवाहिता ने मरने से पहले मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिए बयान में ससुरालियों को कसूरवार ठहराया है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

भरपुरवा गांव निवासी पीड़ित भाई सहरे आलम का कहना है कि उसकी 25 वर्षीय बहन अफसाना खातून और गांव के ही रिजवान खान में लंबे समय से प्रेम संबंध था। पांच साल पहले बहन अफसाना की शादी दुधारा क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि दो साल पहले रिजवान खान उसकी बहन को भगा कर ले आया और कोर्ट मैरिज कर ली। बहन के दो बच्चे हैं। आरोप लगाया है कि ससुराली बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। 16 अक्तूबर को पेट्रोल डाल कर उसे जला दिया। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार रात मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। बताया कि बहन ने मरने से पहले डॉक्टर को बयान दिया। जिसमें उसने कहा कि उसकी सास, ससुर, पति समेत अन्य ने पेट्रोल डाल कर उसे जला दिया। इन लोगों को पकड़ कर बंद किया जाए। पीडि़त मां सजीदुन्निशा पत्नी सिद्दीक ने आरोप लगाया कि ससुराली उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। बेटी ने मरने से पहले घटना की आपबीती बताई है। उसका वीडियो भी बनाया गया है। पीड़ित मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। देर शाम गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाल रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
भरपुरवा गांव की रहने वाली अफसाना खातून को पेट्रोल डाल कर जला देने का आरोप ससुरालियों पर लगा है। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। ऐसी सूचना पीडि़त मायके वालों ने दी है। इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश कोतवाल को दिए गए हैं। -संतोष कुमार सिंह,एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें