मेंहदावल। बाजार गए युवक पर एकजुट होकर कुछ लोग टूट पड़े। उसे मारपीट कर घायल किया। मामले में मेंहदावल पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मामला नगर पंचायत मेंहदावल के घोड़ागली का है।
पुलिस को दी तहरीर में संदीप कुमार पुत्र सुभाष निवासी पश्चिमटोला ने बताया कि शनिवार को वह अपने मित्र के साथ कपड़ा खरीदने गया था। तभी शंभू निषाद सहित कुछ अन्य लोग उसे कपड़े की दुकान से निकलते हुए देख लिए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने एकजुट होकर मारपीट कर घायल कर दिया और घसीटते हुए घोड़ागली के अंदर ले गए। मौके पर काफी भीड़ जुट जाने के बाद वे उसे छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने शंभू निषाद, अमरजीत निषाद, श्रवण निषाद, रिंकू साहनी निवासी थाना मेंहदावल व एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। संवाद