संतकबीरनगर। रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पद यात्रा के दौरान बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि इसका उपयोग पद यात्रा में फूलों बरसाने के लिए किया गया। इसके साथ ही जगह-जगह बुलडोजर के साथ लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
डाक बंगला के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं बुलडोजर पर तिरंगा लगाकर इंतजार करती दिखी। जैसे ही पद यात्रा यहां पहुंची पुष्प वर्षा की गई और स्वागत किया गया। इसके साथ ही गोलाबाजार, आजाद चौक के पास भी फूलों की वर्षा कर पद यात्रा का स्वागत किया गया।