अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से बहस करती महिलाएं।
हरिहरपुर। धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के जगदीशपुर गौरा में सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इसको लेकर रास्ता बाधित हो रहा था। इस बारे में शिकायत होने के बाद शुक्रवार को तहसील से राजस्व तथा थाने से पुलिस की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। मौके से अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारी के घर की महिलाएं भी जेसीबी मशीन के सामने आ गईं, जिनको वहां से हटवाया गया।
हरिहरपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गौरा में स्थित चकमार्ग की जमीन पर वहीं के देवीशरन, रामशरन, दीनानाथ पुत्रगण रामदेव ने कब्जा कर लिया था। इस बात की शिकायत गांव के ही सुग्रीव गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता ने तहसील में की थी। तहसील से नायब तहसीलदार हरेराम यादव, राजस्व निरीक्षक अनिल शर्मा, हल्का लेखपाल जंगबहादुर सिंह, राकेश, रवि सिंह, विजय कुमार कन्नौजिया, सुनील कुमार गौड़ आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
शाम 4:30 बजे के करीब जब अतिक्रमण हटाया जाने लगा तो अतिक्रमण कारियों के घर की महिलाएं जेसीबी के सामने आ गईं। इसके बाद वहां पर मौजूद पुलिस बल ने उनको वहां से हटाया। जब अतिक्रमण कारियों के परिवार के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, इसके बाद चौकी प्रभारी हरिहरपुर चन्द्र प्रकाश सिंह तथा वहां पर मौजूद चार सिपाही उन सभी लोगों को लेकर हरिहरपुर पुलिस चौकी पहुंचे,