कसया नगर में गोरखपुर मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाती नगरपालिका परिषद की टीम। सोशल मीडिया
कसया। नगर के गोरखपुर मार्ग पर सोमवार को नगरपालिका परिषद की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सड़क के दोनों किनारों पर फैले अवैध कब्जों को जेसीबी से हटाया गया, जबकि नाली के बाहर लगी दुकानों को भी हटवाया गया।
कार्रवाई के दौरान नगरपालिका कर्मचारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि नाली से बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कसया नगर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। साथ ही खुले में मांस और मछली की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
अभियान के दौरान कामोद पाण्डेय, अजय द्विवेदी और हरेंद्र यादव सहित नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।