एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के विरोध सराफा व्यवसायियों का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर जिले में एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के विरोध सराफा व्यवसायियों का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। सर्र्राफा कारोबारियों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार बढ़ी एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। दूसरी ओर दुकानें बंद होने से शादी ब्याह की तैयारी कर रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है।
स्वर्णकार सेवा समिति के बैनर तले स्वर्ण व्यवसायी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भी कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं। जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा व महामंत्री श्याम सुंदर वर्मा ने बैठक कर कहा कि लगातार बंदी के कारण सर्राफा कारोबार चौपट हो रहा है। इसके बाद भी सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारी किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। जब तक सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। बैठक में गोपाल जी वर्मा, किशोर कुमार वर्मा, गोलू वर्मा, पप्पू वर्मा, उमेश वर्मा, प्रिंस वर्मा, गंगा लाल सोनी, रवि प्रकाश वर्मा, प्रेम वर्मा, सुबाष चंद्र वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, आशु सोनी, विनोद वर्मा, ओमनाथ वर्मा, यदुनाथ वर्मा मौजूद रहे।