फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1247 परिषदीय स्कूलों में होगा बुलबुल और कब दल का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 1247 परिषदीय स्कूलों में कब और बुलबुल दलों का गठन किया जाएगा। कक्षा एक से कक्षा पांच तक कब-बुलबुल और कक्षा छह से आठ तक के लिए स्काउट गाइड के दल गठित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक बैंड भी तैयार किया जाएगा। इसके संचालन के लिए 50 पुरुष व 50 महिला शिक्षकों को स्काउटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र में इस ग्रुप को बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
जनपद में कुल 1247 परिषदीय विद्यालयों में से 805 प्राथमिक विद्यालय, 192 जूनियर हाई स्कूल और 250 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन स्कूलों में कुछ वर्ष पहले तक नैतिकता, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता की भावना सहित चरित्र निर्माण के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता था। शासन से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण यह काम बंद हो गया। अब फिर से इन्हें बढ़ावा देने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

कब-बुलबुल के जरिए कक्षा पांच तक के बच्चों की शारीरिक, सामाजिक और मानसिक प्रगति के लिए प्रयास किए जाएंगे। कक्षा छह से आठ तक के बच्चे स्काउट और गाइड में होने वाली गतिविधियों से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक कब और बुलबुल ग्रुप में 24-24 बच्चे शामिल किए जाएंगे। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए स्काउट और गाइड की टीम में 32-32 बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें