जिला अस्पताल परिसर में डायलिसिस यूनिट भवन का निर्माण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में डायलिसिस यूनिट भवन का निर्माण शुरू हो गया है। 56 लाख की लागत से बन रहे डायलिसिस यूनिट से गरीब तबके के मरीजों का लाभ मिलेगा। दो माह में भवन के निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि डायलिसिस भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। 56 लाख की लागत से इसका निर्माण काय होगा। इसमें कमरा, कार्यालय व पैथोलॉजी लैब बनेगा। दो माह में भवन के निर्माण कार्य को पूरा करना है। कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम कार्य करा रही है। इमरजेंसी भवन के सामने पुलिस चौकी के बगल में खाली जमीन पर भवन बन रहा है। डायलिसिस भवन बनने के बाद यहां पर गुर्दा रोग से ग्रसित मरीजों की डायलिसिस की जाएगी। उन्हें गोरखपुर या अन्य शहर में डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा।