फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए चलेगा जागरूकता अभियान: राम कुमार

विज्ञापन
शहर के एक होटल में बैठक करते अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
स्वरोजगार के लिए चलेगा जागरूकता अभियान: राम कुमार
विज्ञापन

- अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की बैठक शहर के एक होटल में आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व उसके उद्देश्य पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा कि यह भारत का केंद्रीय स्नातकों का संगठन है। इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर 12 जनवरी 2019 को हुई। इसके तहत जिले व ब्लॉक स्तर तक के टीम का गठन कर दिया गया है। स्वरोजगार मेले की कार्ययोजना बनाई जा रही है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि यह देश का पहला स्नातक किए या कर रहे युवाओं का संगठन है जो किसी राजनीतिक दल की इकाई नहीं है। महामंत्री अमर राय ने संगठन विस्तार एवं संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। महामंत्री उमाशंकर पांडेय और उपाध्यक्ष डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति हैं। ये अपने ताकत को सिर्फ महसूस कर लें तो दुनिया की कोई ताकत नहीं जो युवाओं को झुका सके। इस दौरान बीडी राय, मुकेश सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, हिमांशु गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें