फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव, गरीब, किसानों और नौजवानों के हित में है बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव, गरीब, किसानों और नौजवानों के हित में है बजट
विज्ञापन

- जनप्रतिनिधि बोले - बजट में हर वर्ग का रखा गया ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के बजट पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गांव, गरीब, किसान और नौजवानों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कदम उठाया गया है तो स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान दिया गया है। इसका लाभ सभी को मिलेगा।
सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 5,395 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इससे गरीबों को लाभ होगा। अस्पतालों की व्यवस्था में भी व्यापक सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा के विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि बजट में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कदम उठाया गया है। इसके लिए आत्मनिर्भर समन्वित विकास योजना शुरू होने जा रही है जिस पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 700 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को लाभ होगा। खलीलाबाद सदर के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट सभी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 15 हजार करोड़ का प्रस्ताव किया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए बजट दिया गया है। इससे लोगों को बेहतर सड़क मिलेगी और विकास की गति तेज होगी। किसानों की आय दोगुनी करने के दिशा में भी सरकार ने ध्यान दिया है। मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब के जीवन में बदलाव लाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी। पूर्वांचल की योजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। इससे पूर्वांचल का विकास तेज गति से होगी और इसका लाभ सभी को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें