फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई निर्णायक दौर में: तारकेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई निर्णायक दौर में: तारकेश्वर
विज्ञापन

- जनपद पहुंचे बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री व प्रभारी गोरखपुर बस्ती मंडल तारकेश्वर शाही मंगलवार को जनपद में पहुंचे। बघौली बीआरसी पर प्रदेश मंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री के साथ प्रदेश संगठन मंत्री संजयराज सिंह, त्रिपुरारी दूबे, जिला महामंत्री केशरीलाल तथा सिराज अहमद ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। बेलहर, बघौली व बखिरा में सरकारी कर्मचारियों व शिक्षकों से संपर्क किया। प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही ने कहा कि इस बार हमें ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे हमारी पेंशन हमसे दूर हो जाए। इस दौरान भानुप्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष सिंह, रणधीर शाही, अफजाल, खुर्शीद महमूद, प्रदीप कुमार, राकेश, जावेद, राजन यादव, सुनील कुमार, बाबूराम, दिलीप, रामगोपाल, कन्हैया लाल, शरवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला महामंत्री केशरीलाल ने कहा कि जिला कमेटी की बैठक आठ फरवरी को बीआरसी खलीलाबाद पर आयोजित की जाएगी। जिसमें अगली रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें