फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बसपा नेता घायल

Sun, 06 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर कस्बा के रहने वाले बसपा के धनघटा विधान सभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी नीलमणि की गाड़ी रामसनेही घाट के पास ट्रक से टकरा गई। रविवार की सुबह लखनऊ से घर वापस आते समय गाड़ी की ट्रक से टक्कर होने से उसमें सवार नीलमणि और कुलदीप मणि मिश्र सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों का लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बसपा के धनघटा विधान सभा प्रत्याशी नीलमणि अपनी गाड़ी से मगहर निवासी कुलदीप मणि मिश्र, मगहर निवासी सेराज अहमद, पचपोखरी निवासी अफसर और भतीजा सोनू के साथ लखनऊ से वापस घर आ रहे थे। गाड़ी रामसनेही घाट के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अभी उनकी गाड़ी का ड्राइवर ब्रेक मार कर कंट्रोल कर ही रहा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बसपा नेता का चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उसमें सवार बसपा नेता नीलमणि और उनका भतीजा सोनू, पत्रकार कुलदीप मणि मिश्र, सेराज अहमद, ड्राइवर सुनील घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुुए अस्पताल में मौजूद मुखलिसपुर निवासी सूर्यभान यादव ने बताया कि बसपा नेता समेत सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें