फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आनंद के परिजनों से मिला बसपा का प्रतिनिधिमंडल, एक लाख की आर्थिक मदद दी

विज्ञापन
आनंद के परिजनों से बसपा का प्रतिनिधिमंडल मिला। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर बसपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कोलकी चमरसन गांव पहुंचा। आनंद की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही मृतक आनंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा बहुजन समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व सांसद एवं गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जीसी खरवार ने किया। उनके साथ मुख्य मंडल प्रभारी बस्ती मंडल धर्मदेव प्रियदर्शी, पूर्व मंत्री कल्पनाथ, पूर्व विधायक भगवान दास, पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, मुस्लिम समाज भाईचारा मंडल के संयोजक जबर अली, जिला पंचायत सदस्य रामसूरत चौधरी, अख्तर खान, जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, वरिष्ठ बसपा नेता अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष बस्ती जय हिंद गौतम, भूपेंद्र सिंह सोनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें