फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम : पुलिस ने थाना क्षेत्रों में किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुहर्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल प्रमुख बाजारों, कस्बों एवं ताजिया जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रूट मार्च के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया गया। पुलिस की प्रभावी उपस्थिति से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। थाना महुली पुलिस द्वारा भी क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च किया गया। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों के साथ प्रमुख बाजारों, कस्बों एवं ताजिया जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें