प्राथमिक विद्यालय उड़सरा में एसएमसी की बैठक करते बीएसए।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
अपने दायित्वों का निर्वहन करेें एसएमसी : बीएसए
- प्राथमिक विद्यालय उड़सरा में बीएसए ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उड़सरा में बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिसमें बीएसए दिनेश कुमार ने एसएमसी (विद्यालय प्रबंध समिति) के सदस्यों से अपने दायित्वों के निर्वहन करने पर जोर दिया। बीएसए ने सभी से स्कूल हित में अधिक से अधिक नामांकन और बेहतर पठन पाठन में सहयोग की अपील की।
बीएसए दिनेश कुमार ने कहा कि विद्यालय के संचालन में एसएमसी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विद्यालय में जिस भी सामग्री की खरीद हो रही है वह विद्यालय प्रबंध समिति की निगरानी में ही होती है। इसलिए गुणवत्ता पूर्ण और बेहतर सामग्री की खरीदारी की जानी चाहिए। एमडीएम, ड्रेस, जूता, मोजा, पुस्तक, बैग आदि की निगरानी प्रबंध समिति के जरिए होती है। विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण भोजन बन रहा है कि नहीं इन सब बातों पर एसएमसी को ध्यान देना होगा। इसके साथ ही विद्यालय मेें बच्चों का अधिक से अधिक नामाकंन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब ग्रीष्मकालीन अवकाश होने वाला है। बच्चों को दिए जाने वाले गृह कार्य को घर पर अभिभावक कराने में मदद करें। बच्चों को नैतिक मूल्यों के बारे में बताया जाए। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष सुशीला देवी, प्रधानाध्यापिका अनीता मौर्य, सहायक अध्यापिका प्रिया पटेल, शिक्षा मित्र शर्मिला चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।