फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाई-बहन को मनबढ़ों ने पीटा बहन का सिर फटा

Sun, 12 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के काली मंदिर सेखुई के पास बाइक सवार युवकों ने कोचिंग से घर लौट रहे छात्र के साइकिल में टक्कर मार दिया। विरोध करने पर छात्र को पीट दिया। बीच-बचाव में आई उसकी बहन के साथ भी मारपीट की और उसका सर फोड़ दिया। पुलिस ने मामले में छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेंहदावल थाना क्षेत्र स्थित सेखुई गांव निवासी रामकेवल ने अपने शिकायत में बताया कि उनका लड़का नंदौर कोचिंग से पढ़कर साइकिल से घर आ रहा था।
रास्ते में काली मंदिर सेखुई के पास एक मोटरसाइकिल चालक ने बेटे के साइकिल में टक्कर मार दी और मारने-पीटने लगा। शोर सुनकर बेटी शर्मिला अन्य लोगों के साथ वहां पर पहुंची तो आरोपी बाइक सवार मन्नत पुत्र संजय, मोहित पुत्र अज्ञात, खुरदुन पुत्र झारखंड़ी, सोहित, टिक्कू पता मंझरिया तिवारी मिलकर लड़के और लड़की को बुरी तरह से मारे पीटे। जिससे बच्चों को काफी चोट आई और लड़की का सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें