फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरईपुर गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Wed, 24 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा बरईपुर गांव के लोग ग्राम प्रधान कौशल्या देवी के नेतृत्व में अपराह्न में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

  गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि तीन साल से एपीएल का खाद्यान्न किसी भी कार्ड धारक को नहीं दिया गया, कई अंत्योदय कार्ड धारकों को भी खाद्यांन नहीं मिला।
विज्ञापन

 जिन उपभोक्ताओं को खाद्यान्न मिल भी रहा है, उनके अधिक रेट लिया जा रहा है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। जिससे गांव के लोगों खासे परेशान है।
 कई बार तहसील दिवस में भी कोटेदार की शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के लोगों ने कहा कि यदि कोटा निलंबित कर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण वृहद आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन

 प्रदर्शन में पचनेउरी के ग्राम प्रधान अजय पांडेय, सुबाष चंद्र मौर्य, राजदेव, रुदल, पार्वती, पानमती सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें