संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें डीएम ने पेयजल योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विवादित भूमि एवं योजनाओं के कैंपस के पहुंच मार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम से समन्वय स्थापित कर मामले के निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि जिन योजनाओं में प्रगति धीमी है, उनमें तत्काल आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग एवं स्थलीय निरीक्षण पर भी जोर दिया।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को डीएम ने निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वयता के साथ कार्य करते हुए जनपद के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करें।
इस अवसर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता महेन्द्र राम, सहायक अभियन्ता जेएन यादव, अभिषेक पांडेय, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।