फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी,चोखा खाने के बाद बिगड़ी हालत

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
रोटी,चोखा खाने के बाद बिगड़ी हालत। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 बखिरा क्षेत्र के सिहटीकर गांव के रहने वाले फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित एक ही परिवार के सात लोगों का जिला अस्पताल में सोमवार को उपचार चल रहा था। जबकि रविवार की रात में ही फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित बच्ची अनुष्का की मौत हो जाने के गम में परिजन डूबे हुए हैं। खबर पर नाते- रिश्तेदार अस्पताल पहुंच कर मरीजों की तबियत के बारे में पूछताछ करते देखे गए।
विज्ञापन

   सिंहटीकर गांव निवासी जिला अस्पताल में भर्ती ऊषा देवी पत्नी दयाशंकर सिंह ने बताया कि शनिवार की  शाम को घर में रोटी ,चोखा  बना था। चोखा में आलू,प्याज और मिर्च डाला गया था। परिवार के लोग भोजन करके सो रहे थे। रात करीब दो बजे पहले घर के बच्चों की तयिबत खराब हुई। उल्टी और दस्त से पीड़ित बच्ची को नजदीक में एक प्राइवेट चिकित्सक के वहां दवा कराई गई। उसके बाद कुछ आराम हो गया। रविवार की रात करीब नौ बजे परिवार के आठ सदस्यों की तबियत अधिक बिगड़ गई तो लोग जिला अस्पताल लाए।
जहां डॉक्टरों ने देखते ही परिवार की चार साल की अनुष्का पुत्री अवधेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि बीमार ऊषा देवी, शारदा, वंदना, सुगंधा, पूजा, शिवानी और प्रिंस का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ऊषा देवी ने बताया कि डॉक्टर फूड प्वाइजनिंग की वजह से हालत बिगड़ने की बात बताए है। आगे बताया कि भोजन में किसी जहरीले कीड़े के पड़ जाने की वजह से ऐसी घटना होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से लोगों की तबियत बिगड़ी है। चार साल की बच्ची अनुष्का मृत हालत में ही अस्पताल लाई गई थी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भेज दी गई है। चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट अवधेश पांडेय ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें