फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर याद किए गए बलिदानी वीर सैनिक

Sat, 06 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर स्मारिका का विमोचन करते हुए डीएम व एसपी । सूचना विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, संत कबीर नगर की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। बलिदानी वीर सैनिकों को याद किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, अवकाश प्राप्त कर्नल राम प्रकाश मिश्र और पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को प्रतीक झंडा लगाया। स्मारिका-2025 का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि यह दिवस 1949 से 7 दिसंबर को उन वीरों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने बताया कि सेना को युवा बनाए रखने के लिए हमारे सैनिकों को 35 से 40 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होना पड़ता है। ऐसे में उनके और उनके आश्रितों के पुनर्वास की जिम्मेदारी हम सभी नागरिकों की है।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कोषाधिकारी तथा जनपद के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रतीक झंडा लगाया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक चंद्रभान भारती, मुक्तिनाथ चौधरी, रमाकान्त, अभिषेक कुमार, राम जनम यादव एवं इष्टदेव यादव सहित गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
जिले के सैनिक वीरों के पास वीर चक्र व अन्य सम्मान
कर्नल मिश्रा ने बताया कि जिले के वीरों के पास एक वीर चक्र (मरणोपरांत), एक वायु सेना मेडल, तीन सेना मेडल और एक मेंशन-इन-डिसपैच जैसे सम्मान हैं। 1971 के युद्ध में डेरा बाबा नानक की लड़ाई में अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सिपाही सत्यवान सिंह की वीरता और जिले में मौजूद द्वितीय विश्व युद्ध की 4 विधवाओं का जिक्र करते हुए सभी की आखें नम कर दीं।
-
जिले में सैनिकों के कल्याण के लिए बना 3.5 करोड़ का भवन
सैनिक कल्याण की दिशा में नई पहल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के लिए 3.5 करोड़ रुपये की लागत से एक नया सैनिक कल्याण भवन लगभग तैयार है। यह सभी सुविधाएं एक छत के नीचे प्रदान करेगा। बैठकों के माध्यम से पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर स्मारिका का विमोचन करते हुए डीएम व एसपी । सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें