बाल आश्रम में बैठक करते समिति के सदस्य-स्रोत बाल आश्रम
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित संत कबीर बाल आश्रम के सदस्यों की बैठक नगर पालिकाध्यक्ष जगत जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर आयोजित हाेने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जगत जायसवाल ने कहा कि वीर बाल दिवस पर आश्रम में दोपहर दो से पांच बजे तक कार्यक्रम होगा। उसमें किसी भी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूची तैयार करने के लिए कहा। आश्रम के बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इन बच्चों को सहारा देने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। आभार ज्ञापन कबीर चौरा के महंत विचार दास ने किया। विवेक साहिल गुप्त, राजेश, फूलदेव यादव, डॉ सोनी सिंह, श्याम कुमार बरनवाल, अंबिका प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे