फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में बालक की डूबने से मौत

विज्ञापन
प्रिंस की फाइल फोटो - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कक्षा छह में पढ़ता था प्रिंस, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। सरयू नदी में स्नान करते समय रविवार की सुबह 12 वर्षीय बालक डूब गया। करीब चार घंटे बाद उसे गोताखोर निकाल सके। उसे सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव के सामने सरयू नदी में मल्हेपुर व जगदीशपुर गांव के लोग स्नान करने गए थे। उन्ही में मल्हेपुर जगदीशपुर गांव निवासी अनिल यादव का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस भी था। स्नान करते समय प्रिंस का पैर फिसल गया और वह डूब गया। उसे डूबता देख वहां मौजूद लोग शोर मचाते हुए उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे बाद गोताखोर बालक को निकाला पाए। घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कक्षा छह के छात्र प्रिंस की मौत से पिता अनिल यादव और मा रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें