फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैमाइश के बाद बन रही बाउंड्रीवाल ढहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मदराड़ीह गांव में जमीन की पैमाइश के बाद बनाई जा रही बाउंड्रीवाल को गिराने और निशानदेही के लिए लगाए गए पत्थर को उखाड़कर फेंकने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी दीपिका शुक्ला पत्नी मृत्युंजय पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मौजा मदराड़ीह स्थित गाटा संख्या 208 में 0.065 हेक्टेयर भूमि खरीदी है। आरोप है कि आसपास के काश्तकारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण उन्होंने राजस्व संहिता की धारा-24 के तहत भूमि की पक्की निशानदेही कराकर पत्थर लगवाया था।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि निशानदेही के दौरान बनकटिया निवासी धर्मेंद्र यादव, नगवा निवासी विनय कुमार उपाध्याय तथा बनकटिया निवासी दिग्विजय और त्रियुगी 8-10 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जा न करने देने की धमकी दी।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार खरीदी गई भूमि के एक हिस्से में करीब दो वर्ष पहले बाउंड्रीवाल बनवाई गई थी। पैमाइश के बाद मिली शेष भूमि पर भी बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि करीब तीन फुट ऊंची बन चुकी दीवार को नामजद आरोपियों ने गिरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें