फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देसी शराब की दुकान में चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा में देसी शराब की दुकान में चोरी करने के आरोपी-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के संठी चौराहा पर स्थित देसी शराब की दुकान में हुई चोरी करने वाले दोनों चोरों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी की मदद से से आरोपियों की पहचान हुई। उनके पास से चोरी के 5,200 रुपये और चार पाउच देशी शराब बरामद किया। दोनों आरोपी संठी गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि शनिवार की रात संठी चौराहा पर स्थित देसी शराब की दुकान में चोरी और सराफा की दुकान में चोरी के प्रयास की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि दोनों संदिग्ध जिगिना चौराहे पर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें मौके से पकड़कर थाने में लाया गया। पूछताछ में उन्होंने सरकारी देशी शराब की दुकान में चोरी व ज्वैलरी के दुकान में चोरी का प्रयास करने की बात स्वीकार की।
उन्होंने ने अपना नाम सूरज और ध्रुव निवासी संठी बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के 5,200 रुपये नकद और चार पाउच बंटी बबली देसी शराब बरामद हुआ। इसके बाद दोनों के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। वहां से कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें