फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में महिला और उसकी बहन को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के जंगल बेलहर (पिपरी) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने घर के पास एक महिला और उसकी बहन को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक को सौंप दी है।
विज्ञापन

जंगल बेलहर (पिपरी) गांव निवासी साधना देवी पत्नी सर्वेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर को पुरानी रंजिश के चलते उनके पट्टीदार भगवान दास, उनके बेटे शुभम यादव, रामदुलारे और उनकी पत्नी सरोज ने मिलकर उन पर और उनकी बहन सोनम पर हमला कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपियों ने दोनों बहनों को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस पूरे प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें