बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के भगौसा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में इंडिया मार्का हैंड पंप के पास बरामद हुआ है उक्त मामले की जानकारी ग्रामीणों ने बेलहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से शव के शिनाख्त में जुट गई है।
बृहस्पतिवार की सुबह भगौसा स्थित एक इंडिया मार्का हैंड पंप के पास एक युवक गिरा हुआ दिखाई दिया। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष के आस पास है। सूचना मिलने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना बेलहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त में जुट गई है। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।