संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सरैया बाईपास के पास स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव देखा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास आंकी गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ लोगों ने एक अज्ञात युवक का शव देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास की लेकिन देर शाम तक पहचान नही हो सकी थी। अंदाजा लगाया जा रहा कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद