संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी क मोहम्मद जाकिर खान निवासी भरपुरवा को एसपी ऑफिस के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूर्व में दिनांक 27 फरवरी को आरोपी नाजिम खान निवासी भरपुरवा, सलमान अंसारी निवासी मिया मंझरिया और रामरतन यादव उर्फ भुवर यादव निवासी ग्राम भैंसहिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना के संबंध में 25 फरवरी को पीड़ित अमानुल्लाह खान निवासी भरपुरवा ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर दी थी कि उनके और बेटे हासिम के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी, इससे बेटे मौत हो गई थी। संवाद