फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शनिदेव मंदिर के पास मिला युवक का शव

Wed, 05 Aug 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर के शनिदेव मंदिर के पास मंगलवार देर शाम 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, समय माता मंदिर के पास रहने वाले कृष्णा यादव ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार देर शाम उनकी दुकान के सामने शनिदेव मंदिर के पास करीब 45 वर्षीय युवक मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार प्रतीत होता था और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। साथ ही मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें