फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में पंखे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली/ संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बेलडुहा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उसके नवनिर्मित मकान में पंखे से लटका मिला। युवक की मां सुबह उसे जगाने पहुंचीं तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजन ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश किया। कमरे में युवक का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बेलडुहा गांव निवासी मेघनाथ मौर्य का छोटा बेटा उदयभान मौर्य (26) अपने नवनिर्मित मकान में अकेले रहता था। उसकी मां सरेमा देवी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उदयभान पुराने घर पर भोजन करने के बाद नए मकान में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे मां उसे जगाने के लिए पहुंची। मकान का लोहे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई प्रतिक्रिया मिली।
इससे घबराए परिजन ने सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते मकान में प्रवेश किया और मुख्य दरवाजा खोला। अंदर कमरे में उदयभान का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजन के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें