फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में तीन दोषियों को अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप मारपीट के मामलें में 3 दोषियों को न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 7,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस के गुणवत्तापूर्ण विवेचना और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद 20 फरवरी को न्यायालय जेएम के अदालत ने थाना धनघटा से संबंधित अभियुक्त मुन्ना, सरिता व कोसा निवासी पैतवलिया को उनके अपराध में न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 2,500-2,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर प्रत्येक को 7-7 दिन के साधारण कारावास का दंड भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें