फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 22 विद्यार्थियों के नाम व विषय में मिली भिन्नता

Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके पहले बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में विषय और नाम गलत दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन

जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद उसे सही कराया जा रहा है। जिले में 22 परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में यह गड़बड़ी आई है।
एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, उमेश द्विवेदी, डॉ. हरी सिंह ढिल्लो और राज बहादुर सिंह चंदेल ने यूपी बोर्ड को अवगत कराया था कि बोर्ड परीक्षार्थियों के नाम, जेंडर, विषय आदि गलत अंकित कर दिए गए हैं। जिस वजह से परीक्षार्थियों को समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

इस अशुद्धियों का निस्तारण कराया जाए। उनकी इस शिकायत के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को इसे सही करने का निर्देश दिया है।
डीआईओएस ने जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की हुई त्रुटियों को विद्यालय वार सही कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद विद्यालय इस कार्य में जुट गए। कुल 22 परीक्षार्थियों नाम व विषय में यह गड़बड़ी मिली है। जिले में कुल 113 परीक्षा केंद्र बने हैं। जहां पर हाईस्कूल के 28138 और इंटरमीडिएट के 27250 परीक्षार्थी नामांकित हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के नाम और विषय गलत है उसे सही कराया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय को इसकी सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें