हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में 1446 विद्यार्थी अपुस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 107 केंद्रों यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 2476 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा छोड़ दी है। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ।
परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। जिसमें कुल 31011 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमे से 1446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह सुबह की पाली में इंटरमीडिएट लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा थी। इसमें 113 परीक्षार्थी नामांकित थे और एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी।
इसी तरह शाम की पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा थी। इसमें कुल 30 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से दो ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा में नामांकित 18387 परीक्षार्थियों में से 1027 ने परीक्षा छोड़ दी है। डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। बृहस्पतिवार को 2476 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। साथ ही कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जा रही है।