बेलहर। एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ अजय राय को उत्कृष्ट कार्य करने पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव कुमार राय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शनिवार को बेलहर नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ईओ अमित कुमार सिंह व सभासदों की उपस्थिति में बूथ संख्या 147 पर तैनात बीएलओ अजय राय को 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने पर उप जिलाधिकारी ने माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
उप जिला अधिकारी संजीव कुमार राय ने कहा कि लगन एवं जुनून से कार्य करने वाले हमेशा मंजिल छूते हैं। साहस से कार्य करने वाले व्यक्ति अपनी मंजिल जरूर पाते हैं। रोजगार सेवक में कार्यरत अजय राय ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ करते हुए एसआईआर फार्म की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कर मिसाल पेश की है। इस दौरान नगर पंचायत ईओ अमित कुमार सिंह, आपरेटर कुलदीप कुमार, लेखपाल सूर्यदेव शुक्ला, मोहम्मद शमीर, निखिल राय आदि मौजूद रहे।