फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लूमिंग बड्स मेन ब्रांच 44 मेडल जीतकर बना चैंपियन

Fri, 29 Dec 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया में ​ब्लूमिंग बड्स स्कूल में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता में करतब दिखाती प्रतिभ
विज्ञापन
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंडस्टि्रयल एरिया में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें ब्लूमिंग बड्स मेन ब्रांच 44 मेडल हासिल कर चैंपियन बना।
बेस्ट एथलेटिक्स सीनियर वर्ग बैजनाथ यादव, साक्षी चौधरी मेन ब्रांच खलीलाबाद और जूनियर वर्ग में दुर्गेश यादव बालक वर्ग एवं प्रिया बालिका वर्ग मेन ब्रांच खलीलाबाद विजेता रहीं। ओवरऑल चैंपियन में मेन ब्रांच ने 44 मेडल पाकर प्रथम स्थान, गीडा शाखा ने 36 मेडल पाकर द्वितीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग में गीडा शाखा ने प्रथम, मेन शाखा ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में बैजनाथ यादव मेन ब्रांच प्रथम, नवनीत यादव मेन ब्रांच द्वितीय, अमन यादव गीडा ब्रांच तृतीय स्थान रहे।
जूनियर बालिका वर्ग में प्रिया मेन ब्रांच प्रथम, रंजना सिंह इंडस्ट्रियल एरिया द्वितीय, श्रेयसी मेन ब्रांच तृतीय स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि एसडीएम सदर शैलेश दूबे ने कहा कि प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और मेहनत कर अपना मुकाम हासिल करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन जगत जायसवाल, अरविंद पाठक, संरक्षक विनय चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी, गिरीश चंद्र मिश्रा, दिनेश चंद्र पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, ओम प्रकाश मिश्रा, अंबरीश राय, आस्था, तान्या धवन, सविता अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें